भारत में pubg फिर से अनबैन हो सकती है-pubg unban in India Hindi
जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने pubg लवर्स के लिए बहुत बड़ी और अच्छी खबर है कि भारत में pubg फिर से अन बैन हो सकती है। भारत में pubg बैन होने के पीछे सिर्फ एक कारण ये है कि जो कंपनी pubg मोबाईल को भारत में चला रही थी वह एक चीनी कंपनी थी। जिसका नाम tencent है। लेकिन भारत के अंदर pubg बैन होने की वजह से pubg मोबाईल की निर्माता कंपनी को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ा सिर्फ कुछ ही दिनों में। और tencent कंपनी को तो लगभग ४२ बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा।
Pubg mobile game |
भारत pubg के लिए बहुत बड़ा मार्केट है। अकेले भारत में pubg के करोड़ों डाउनलोड है। और १० करोड एक्टिव यूजर है। भारत में तकरीबन १० करोड लोग पब्जी खेलते है और इस वजह से पुग भारत की सबसे ज्यादा खेली जाने वाली गेम बनीं थी। लेकिन कुछ दिनों पहले भारत सरकार ने ४७ एप्लिकेशन की लिस्ट जारी की थी कि यह ऐप भारत सरकार की नजर में है जिसे बैन किया जा सकता है। होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए pubg ने भारत के अंदर प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया था लेकिन इसका कुछ फायदा नजर नहीं आ रहा है। इतना सब करने के बाद भी pubg को भारत के अंदर बैन कर दिया गया। बैन करने का कारण यह था कि भले ही pubg का निर्माण bluehole नामक कोरियन कंपनी ने किया हो लेकिन भारत में pubg मोबाईल डिस्ट्रीब्यूट करने वाली कंपनी एक चाइनीज कंपनी थी। और जैसा कि सब लोग जानते है की चीन का अपने कंपनी स पर पूरा कंट्रोल होता है। ऐसे में अगर भारत और चीन के बीच तनाव और बढ़ता है तो भारत के लोगो का डाटा जैसे कि फेसबुक एकाउंट, वॉइस डाटा जो गेम खेलते वक्त रिकॉर्ड होता है, और क्लिपबोर्ड जिसमें टाइपिंग की सारी हिस्ट्री सेव रहती है उस डाटा पर खतरा हो सकता है। जिसका इस्तेमाल चीन भारत के खिलाफ करने में जरा भी नहीं हिचकिचाएगा। और अगर चीन और भारत के बीच बात बिगाड़ जाती है। और स्थिती युद्ध तक पहुंच जाती है तो चीन भारत के लोगो का डाटा भारत के खिलाफ आसानी से इस्तेमाल कर सकता है।
आजकल तकनीकी युद्ध का जमाना है जों तकनीकी तौर पर ज्यादा शक्तिशाली है आखिर में उसकी जितने की संभावना ज्यादा होती है। भविष्य में यह खतरा भापते हुए भारत ने pubg को बैन कर दिया ताकि अगर भारत चीन के संबंध और बिगाड़ जाए तो चीन हमारे डाटा का गलत इस्तेमाल ना कर सके इसलिए ना की सिर्फ pubg बल्कि उस हर एक चीनी ऐप को बैन कर दिया गया है जिसके द्वारा भारत के लोगो की प्राइवेसी और डाटा को खतरा महसूस हो रहा था। इसलिए लगभग १५० से ज्यादा चीनी ऐप को बैन किया गया है भारत सरकार के द्वारा।
ये तो हुआ pubg भारत में बैन क्यों किया गया अब बात करते है कि pubg भारत में फिरसे अन बैन कैसे हो सकता है। असल में सारे फसाद की जड़ है चीन चीन से भारत को खतरा है। इसलिए भारत ने खतरे को भापते हुए चीन के लगभग हर एक ऐप पर बैन लगाया है। लेकिन अगर pubg का डिस्ट्रीब्यूशन भारत के अंदर चीनी कंपनी से लेके किसी और कंपनी को दिया जाए जिस कंपनी का नाता चीन से ना हो ऐसी कंपनी को pubg भारत के अंदर चलानी दी जाए तो यह बैन हट सकता है। यही सोचकर pubg की निर्माता कंपनी ब्लू होल ने एक फैसला लिया है जो यह है कि भारत के अंदर tencent को हटाकर किसी और कंपनी को pubg डिस्ट्रीब्यूट करने दी जाए तो pubg में चीन का कोई अस्तित्व pubg के अंदर नहीं रहेगा। और अगर चीन कि हिस्सेदारी नहीं रहेगी तो भारत को pubg से कोई खतरा भी नहीं होगा।
ऐसा सोचकर pubg की निर्माता कंपनी ने tencent से डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस वापिस अपने पास ले लिया है और अब भारत सरकार से अनुरोध किया जा रहा है कि pubg को भारत के अंदर फिर से अन बैन किया जाए। क्योंकि अब pubg में किसी भी चीनी कंपनी की जरासी भी हिस्सेदारी नहीं है। और इस वजह से पूरी जांच करने के बाद शायद भारत सरकार pubg को फिर से अन बैन करने की संभावना है।
क्या pubg भारत में बैन है?
फिलहाल तो pubg भारत में बैन है लेकिन ही सकता है कि जल्द ही यह बैन हट जाए। भारतीय लोगो को भी उनकी सबसे पसंदीदा गेम खेलने का मौका फिर से मिल सकता है।
क्या pubg भारत में फिर से चालू हो जाएगी?
हो सकता है कि pubg भारत में फिर से चालू हो जाए। हाला की अब pubg की परेंटिग कंपनी ने बताया है कि भारत में pubg से चीनी कंपनी को हटाया गया है। तो शायद हो सकता है कि अगले कुछ दिनों में pubg भारत में फिर से खेली जा सकती है।
Pubg को भारत के अंदर बैन क्यों किया गया है?
Pubg को बैन किया गया है क्योंकि pubg मोबाईल गेम का वितरण भारत के अंदर एक चीनी कंपनी करती थी। और जैसा कि सब लोग जानते है भारत और चीन के संबंध आजकल कुछ अच्छे नहीं है। ऐसे में चीनी सरकार इस कंपनी से कहके भारत के लोगो के डाटा को हानि पहुंचा सकती थी इसलिए भारत ने समजदारी दिखाते हुए पहले ही चीनी ऐप्स को बैन कर दिया जिन ऐप्स में pubg भी शामिल है क्योंकि pubg का वितरण लायसेंस एक चीनी कंपनी tencent के पास था।
क्या pubg चीनी गेम है?
पूरी तरह से तो नहीं लेकिन हा थोड़ी बहुत तो है। क्योंकि pubg का निर्माण कोरियन कंपनी ने किया था। जो गेम खासकर पीसी और गमिंग कंसोल पे खेली जा सकती थी। लेकिन फिर बाद में चीन की एक कंपनी ने कोरियन कंपनी से लाइसेंस लेके pubg का छोटा वर्जन तैयार किया जो मोबाइल पे खेला जा सकता है। इसका नाम pubg mobile रख दिया गया। इस तरह pubg मोबाईल चाइनीज गेम है।
क्या बैन होने के बावजूद हम pubg खेल सकते है?
नहीं यह भारत सरकार के नियमो के खिलाफ है और इसका खामियाजा शायद आपको भुगतना पड सकता है। अच्छा यही रहेगा की कुछ दिन सब्र करे और pubg अन बैन होने के बाद चाहे जितना खेल ले। वैसे भी अब pubg को आप प्ले स्टोर से नहीं डाउनलोड कर सकते और कुछ दिनों में इंटरनेट प्रोवाइडर भी बैन कर दे फिर मोबाईल में होते हुए भी नहीं खेल पाएंगे। और अगर vpn लगाकर खेलने कि सोच रहे है तो ये जान लीजिए कि pubg ऐसे प्लेअर को दस साल के लिए बैन कर रही है जो vpn लगाकर खेल रहे है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें