गोबी मंचुरियन रेसिपी
मंचूरियन हर किसी को पसंद होता है। किसी को नॉनवेज तो किसीको वेज। ऐसे कई लोग है जो नॉनवेज नहीं खाते लेकिन उन्हे मंचूरियन बहुत पसंद होता है। और उसमें भी गोबी मंचूरियन की तो बात ही अलग है। कई बार हम बाहर जाकर गोबी मंचूरियन खा लेते है। लेकिन जब बात घर पे गोबी मंचूरियन बनाने की बात आती है तो हमें शक होता है कि ठीक से बना पाएंगे या नहीं। लेकिन आप अगर सही से इस रेसिपी को याद कर लेंगे तो आप बिल्कुल आसानी से बेहद अच्छे और टेस्टी बना पायेंगे तो आइए जानते है की गोबी मंचूरियन कैसे बनाए।
![]() |
Gobi Manchurian |
साहित्य (gobi manchurian ingredients)
- पत्ता गोबि २ कप कटी हुई
- गरम मसाला १/२ चमचा
- लाल मिर्च पाउडर १ चमचा
- नमक १ चमचा
- अदरक- लसुन पेस्ट १ चमचा
- मक्के का आटा ३ चमचा
- मैदा ३ चमचा
- तेल
- काटा हुआ अदरक २ चमचा
- २ कटे हुए प्याज
- २ मिर्च
- शिमला मिर्च १/२
- काली मिर्च पाउडर १/२
- थोडासा नमक
- चटनी १ चमचा
- रेड चिली सॉस २ चमचा
- सोया सॉस १ चमचा
- आधा कप पानी
- पत्ता गोभी १ चमचा
- प्याज
गोबी मंचूरियन बनाने की विधि
सबसे पहले हम एकदम बारीक कटा हुआ पत्ता गोभी लेंगे, या फिर आप उसे मिक्सर में भी बारीक करके ले सकते हैं। उस बारीक कटा हुआ या फिर मिक्सर किया हुआ गोभी लेंगे उसमे हम मसाले डालेंगे, सबसे पहले टेस्ट के अनुसार नमक डालेंगे। उसी के साथ एक चमचा अदरक लहसुन पेस्ट डालिए, आधा चमचा गरम मसाला,१ चमचा लाल मिर्च का पाउडर, अब उसमे हलकासा मैदा और, मक्के का आटा, शुरू में थोड़ा थोड़ा डालिए, क्योंकि पत्ता गोभी में कभी पानी कम रह जाता है, तो कभी जादा, अब सभी मिश्रण को एक आटे के जैसा बनाइए। जब पूरा मिश्रण एक आटे के जैसा बनने लगेगा, तब पूरा मैदा और मक्के का आटा डालिए।
अब हम उसके छोटे छोटे बॉल्स बनायेंगे नरम। इसके बाद हम गॅस पर मीडियम तेल गरम कर लेंगे और उसमें मंचुरियन बॉल्स तल लेंगे, साधारन ६ मिनिट के आसपास आप उसे पकाइए गा।
मंचूरियन बॉल्स पकने के बाद हमे सॉस बनाना होगा, इसके लिए एक पतलासा बर्तन लेना होगा, उसमे, पहिले तेल डालना होगा, तेल गरम होने के बाद, लहसुन पेस्ट डालिए,३० सेकंड उसे फ्राय होने दे, उसके बाद कटा हुआ प्याज डाल देंगे, प्याज फ्राय होने के बाद शिमला मिर्च डालेंगे, उसके बंद हम काली मिर्च और नमक डाल देंगे टेस्ट के आनुसर, पूरा मिश्रण अच्छी तरह से फ्राय होने के बाद हम उसमे टोमॅटो सॉस, चिली सॉस, सोया सॉस भी डालेंगे। सब कुछ अच्छी तरह से फ्राय होने के बाद, हम उसमे थोड़ासा पानी डाल देंगे, एक छोटेसे बाउल में, मक्के का आटा लेंगे उसमे पानी डाल के सॉसेस में डालेंगे, अब उसमे मंचुरियन बॉल्स डालेंगे, गॅस बंद करके भी डाल सकते हैं।
वेज मंचूरियन खाने के लिए तैयार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें