आलू के पराठे बनाने की रेसिपी
आलू के पराठे किसे नहीं पसंद? बारिश के मौसम में आलू के पराठे और चाय का मजा ही कुछ और है। आज हम आपको आलू के पराठे बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। इस ब्लॉग में बहुत अच्छे और थोड़े शब्दों में आप आलू के पराठे बनाने की विधि के बारे में जानेंगे।
आलू के पराठे बनाने के लिए लगने वाली सामग्री
- २ कप गेहूं का आटा
- ४/५ उबले हुए आलू
- तेल, नमक, पानी
- हरी मिर्च
- अदरक, लहसुन पेस्ट
- जिरी, हल्दी आधा चमचा
- धनिया
- बेसन
- १-२ प्याज
आलू के पराठे बनाने की विधि संक्षिप्त में-
- सबसे पहले आटा लेकर उसमें पानी मिलाकर उसे गुंद ले।
- इसिके बाद आलू को उबालकर उसकी पेस्ट बना दे। इसके लिए हातो से गुंद सकते हैं।
- फिर पीसे हुए आलू में जिरी,धनिया,प्याज,हल्दी को अच्छी तरह से मिक्स करे।
- तवे में तेल या घी डालकर तवा गरम करे
- और आखिर में आलू के मिश्रण को गुंदे हुए आटे के साथ मिलाकर उसकी रोटी बना ले
- कुछ देर रोटी सेकने के बाद आपका आलू पराठा तैयार है खाने के लिए।
आलू के पराठे बनाने की विधि -
सबसे पहले हम, २ कप गेहूं का आटा लेके उसमें पानी डाल के मिक्स करेंगे, जैसे हम रोटी बनने के लिए करते हैं। उस आटे को हम २५-३० मिनिट भिगाकर रखते हैं, इससे आटा नरम होता है। कुछ समय में आटा नरम बन जाएगा।
उसके बाद हम लेंगे उबले हुए आलू, उसे हम हाथों से एकदम पेस्ट बना लेंगे, ध्यान रखिए आलू की एकदम पेस्ट बननी चाहिए। ताकि बाद में पराठे फूटे ना, उस पीसे हुए आलू में हम पूरी सामग्री डालेंगे, जैसे कटा हुआ धनिया, कटे हुए प्याज, जिरी, हलदी, अदरक लहसुन पेस्ट, स्वाद के अनुसार नमक, पूरा मिश्रण अच्छे से मिक्स करेंगे, उस मिश्रन के छोटे छोटे गोले बनाएंगे, ताकि बाद में आलू पराठे बनाते वक्त हाथ खराब ना हो, आलू का मिश्रन तयार होने के बाद, अब हम लेंगे जो गेहूं का आटा भिगोकर रखा था। उस आटे के भी छोटे छोटे गोले बना लेने हैं, आलू के गोले इतने छोटे बनाइएगा ताकि बादमें खाते समय आलू कम लगेगा और रोटी ज्यादा, आलू का गोला लेके हम उसे हाथों से थोड़ा गोल बनाएंगे और उसमें मिक्स किया हुआ आलू डालेंगे, और उसे अपने हाथों से थोड़ा गोल करके बेलन से लाट लेना हैं, याद रखिए जब हम उसे लाटेंगे,तो बिच में पराठा फटे ना इसका ध्यान रखिए। और तवे पे तेल या फिर अगर आप घी भी डाल सकते हैं, उसे अच्छे से दोनों साइड से सेख लेना।
आलू के पराठे तैयार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें