My blogging Experience | मेरा ब्लॉगिंग का अनुभव
हैलो दोस्तों आज में मै आपको अपने ब्लाॅगिंग के शुरुआती अनुभवो के बारे में बताउंगा। ब्लॉग के बारे में मैने कैसे सुना? मेरा पहला ब्लॉग बनाने के बारे मे, मेरे शुरूआती ब्लॉग्स के बारे में वो सब कुछ जो नये ब्लॉगर्स को जानना चाहिये और उन्हें भी जो ब्लॉग बनाते नहीं पर कभी कभी पढते जरूर है। और हा मै अभी भी प्रोफेशनल ब्लॉगर नहीं हूँ। मैं अभी भी इस फिल्ड में नया हूँ। मै अभी भी ब्लॉगिंग के बारे में काफी कम जानता हूँ। और इसीलिए मुझसे शुरुआत में काफी गलतियां हुयी है। जैसे कि बहुत सारे लोगो से होती है। उन गलतियों को भी में आपसे साझा करूंगा। तो मेेेेरा नाम है संकेत और मुद्दे पर आते हैं।
तो मैं १० वि कक्षा में था तब हमारे एक teacher थे। करडीले सर नाम था उनका हमारे स्कूल ने उन्हें हमारा कला का शिक्षक बनाया था। जो की उन्हें कला की कुछ खास समझ नहीं थी। लेकिन वो था सरकारी स्कूल । तो चलता है फिर। तो उनका कला का पिरियड था। और उन्हें कला तो आती नहीं थी। और जिन्हें स्कुल के पिरियड के बारे में पता नहीं उन्हें में बता दूँ की कुछ स्कूल मे अलग अलग विषयों के लिए अलग अलग शिक्षक होते हैं। हर दिन हमे हर एक विषय के लिये आधा घंटा होता है। तो उस पिरियड में वो हम बच्चों से बाते किया करते थे।
एक दिन उन्होंने हमें ब्लॉग के बारे में बताया उन्होंने बताया कि इंटरनेट पर आपको बहुत सारी जानकारी मिल जाती है। वो जानकारी हम जैसे लोगों ने ही इंटरनेट पर डाली होती है। वो जानकारी लिखीत, फोटो, या विडीओ के स्वरूप में उपलब्ध होती हैं। इसमे जो जानकारी लिखीत स्वरूप में होती है उसे आर्टिकल/ ब्लॉग कहते हैं। तब हमने ब्लॉगिंग की बेसीक कन्सेप्ट को जाना।
उसके बाद करीब २०१८ मे मैं एक दिन YouTube पे विडीओ देख रहा था। वहां सजेशन मे ब्लॉग के बारे मे विडीओ देखा तो जाना की ब्लॉगिंग पैसे कमाने का अच्छा जरीया हो सकता है। वो भी घर बैठे! तब मेरे मन मे पहली बार ब्लॉगिंग करने का खयाल आया लेकिन अब तक के अनुभव से मुझे पता चला है कि ये जो काम है वो जितना आसान दिखता है उतना है नहीं। और हा अब आपको जितना मुश्किल लग रहा होगा उतना मुश्किल भी नहीं है।
असल मे ऐसा है कि जब आप नया नया पहली बार ब्लॉग लिखने की सोच रहे होते हैं तो आप के सामने बड़ी मुश्किल आ पडती है आपको ब्लॉग के लिए टॉपिक नहीं मिल पाता। एक अच्छा ब्लॉग कैसे लिखना है ये सही से पता नहीं होता। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। क्या लिखना है कैसे लिखना है पता नहीं था। पर बाद में मुझे समझ आने लगा कि किसी १ विषय की जानकारी लेकर बाद में उसपर ब्लॉग लिखने से अच्छा है कि मुझे खुद को अगर किसी विषय में थोड़ी अच्छी जानकारी है तो उसी का इस्तेमाल करके खुदका एक युनिक ब्लॉग बनाया जा सकता है। तभी से मैंने खुद को पसंद आने वाले और जो जानकारी मुझे चाहिए होती है किसी ना किसी कारणवश उसपर ही ज्यादा तर ब्लॉग लिखने की कोशिश करता हूँ। ताकि मेरे जैसे अन्य लोगों को भी इसका उपयोग हो।
तो आखिर में में कहूंगा की आपको जो पसंद है। उसी के बारे मे लिखीए क्योंकि आपके पसंदीदा टॉपिक पर आप का ये ब्लॉग सबसे युनिक होगा ।
धन्यवाद😘💕
हम ब्लॉगिंग की फिल्ड मे नये है। तो अगर आप कोई suggestion दे सकते हैं। तो आपका स्वागत है।
जवाब देंहटाएं